HIDE
GRID_STYLE
6
Latest
{fbt_classic_header}

लोकप्रिय पोस्ट

क्या एलियन लाइफ हो सकती है?

द भ्रमजाल में एक बार फिर आपका स्वागत है। [Alien Life] आज की चर्चा में हम जानेंगे कि क्या परग्रही जीवन हो सकता है? कुछ लोगो के दिमाग में ...

Alien-Life

द भ्रमजाल में एक बार फिर आपका स्वागत है। [Alien Life] आज की चर्चा में हम जानेंगे कि क्या परग्रही जीवन हो सकता है?

कुछ लोगो के दिमाग में यह सवाल लगातार चला करता है कि -

  • क्या Alien life (परग्रही जीवन) वाकई हैं?
  • क्या वे हमारी पृथ्वी पर आते रहे हैं?
  • क्या वे पृथ्वी पर आ सकते हैं?

तो इन सारे सवाल के जवाब में सबसे पहले यह जानिए कि-

Alian क्या चीज है?

अपने ग्रह से बाहर जो भी, जैसा भी, कोई जीवन हो सकता है वह सब Alien Life की ही पहचान है।

Alien Life कहाँ हो सकती है?

जीवन पैदा करने वाले तत्व पूरे Universe में फैले हुए हैं और जहाँ कहीं भी उन्हें पनपने लायक स्थितियां मिलेंगी, वहां जीवन पनप जायेगा। हमारे Solar system में ऐसा कुछ भी Unique नहीं है, जो दूसरे System में नहीं है।

हम जिस Galaxy में हैं, सिर्फ इसी Galaxy में सौ से चार सौ अरब तारे हैं और कम से कम दो सौ अरब ग्रह इनका चक्कर लगा रहे हैं और चालीस अरब ग्रह ऐसे हो सकते हैं जिन पर किसी न किसी रूप में जीवन पनपने की संभावना है..

यह एक छोटी सी Galaxy का हाल है, पूरे Universe में ऐसी अरबों Galaxies मौजूद हैं तो आगे की संभावनाओं का अंदाजा खुद लगा लीजिये।

मैंने Life में जीवन के लिये जो जरूरतें बताई थीं, वो हमारे जैसे जीवन की थीं, हमसे अलग तो और भी तरह के जीवन हो सकते हैं संभावना के लिये मान लीजिये कि Venus पर हमारे हिसाब से जीवन की संभावना नहीं लेकिन हो सकता है

कि वहां की Extreme Condition के हिसाब से कोई ऐसा जीव पनप जाये जो Energy से बना हो, जो बरसते हुए Metal या Sulphuric acid को गिजा बना ले तो वह भी जीवन का ही एक रूप है, भले हमसे बिलकुल विपरीत हो।

क्या Alien life से परग्रही पृथ्वी पर आ सकते हैं?

तो इसके लिये दो बिंदुओं को खास तौर पर समझिये कि Space में Light से तेज कुछ नहीं चल सकता, और जमीन से नजर उठा कर हम आसमान में जो भी देखते हैं वह कुछ भी वर्तमान सच नहीं बल्कि गुजरा हुआ अतीत होता है।

सूरज को हम 8 मिनट पुराना देखते हैं,

और सबसे नजदीकी Star Proxima Centauri को 4.2 साल पुराना और सबसे नजदीकी Galaxy को 2.5 मिलियन साल पुरानी।

अब खुद Alien बन के सोचिये कि आप सबसे पड़ोस के Solar system के एक ग्रह Proxima B को देखते हैं,

सोचते हैं कि हम इंसान यहाँ बस सकते हैं और चूंकि Light की Speed से चल सकना तो मुमकिन नहीं क्योंकि उसके लिये द्रव्यमान रहित होना पड़ेगा

तो मान लेते हैं कि आधी Speed (लगभग डेढ़ लाख किलोमीटर पर सेकेंड) पर चल सकने लायक यान बना कर उससे रवाना होते हैं। इस हिसाब से आपकी यात्रा भी कई सालों में सम्पन्न होनी है, लेकिन जब आप वहां पहुंचते हैं तो पता चलता है कि वह Planet (ग्रह) तो चार-पांच साल पहले ही एक इम्पैक्ट में नष्ट हो गया था।

आप तो प्रकाश के जरिये पहुंचने वाले Proxima B के अतीत को देख रहे थे। क्या ऐसा सफ़र आप करना चाहेंगे?

क्या Alien life से परग्रही ऐसा सफर करना चाहेंगे?

मान लेते हैं कि हमारी Galaxy में कोई Planet हमारे लायक नहीं लेकिन पड़ोसी Galaxy में पृथ्वी की कार्बन कॉपी मौजूद है और हम वहां के लिये इसी Space shuttle से रवाना होते हैं कि ठीक है हमें पच्चीस-तीस लाख साल लग जायेंगे और इस बीच हम यान में अपनी पीढ़ियां आगे सरकाते रहेंगे। लेकिन दस बीस लाख साल बाद आपको पता चलता है कि वहां Andromeda Galaxy है ही नहीं,

उसे तो उसके सेंटर में मौजूद Black hole निगल गया। आप तो बस Space में उसका लाखों साल पुराना View ही देख रहे थे। तो वह ऐसा सफ़र करना चाहेंगे?

मान लीजिये कि कोई Advanced civilization (उन्नत सभ्यता) अपनी इसी Galaxy के किसी Planet पर मौजूद है जो हमसे दस हजार प्रकाशवर्ष दूर है।

उन्होंने वहां से खोजा पृथ्वी को, तो पृथ्वी उन्हें कैसी दिख रही होगी? आज जैसी नहीं बल्कि तब की जब यहाँ सिर्फ जंगल खड़े थे और वे इसे अपने लिये बढ़िया Planet मान कर वहां से चलते हैं और मान लें कि वे भी रोशनी की चौथाई Speed से भी चलते हैं तो भी उन्हें पृथ्वी तक पहुंचने में कई हजार साल लगेंगे।

तब तक तो हम पृथ्वी का सत्यानाश करके इसे खत्म भी कर चुके होंगे। उनके लिये यह Time Distance (समय की दूरी) प्रकाश की गति से चलने पर भी कई हजार साल का होगा और इतने Time में Homosepians पनप कर, विकसित हो कर खत्म भी हो चुके होंगे।

क्या बुद्धिमान प्राणी ऐसी यात्रा करना चाहेंगे?

हम नजर उठा कर ऊपर आकाश में जो कुछ भी देखते हैं, उसमें कुछ भी Real time में नहीं होता तो आप संभावना के तौर पर मान लीजिये कि सिर्फ अपनी Galaxy से बाहर जो भी है, पृथ्वी पर बैठ कर उसकी आज की तारीख वाली स्थिति जानने के लिये पच्चीस लाख साल से ले कर कई अरब साल का वक्त लगेगा।

और अभी हम जो भी देख रहे हैं वह लाखों से ले कर करोड़ों, अरबों साल पुराना View है। यानि मान लीजिये कि हमारी Milky way को छोड़ कर बाकी सब एकदम नष्ट हो चुका है और कहीं है ही नहीं लेकिन फिर भी हमें दिख रहा है और लाखों करोड़ों साल तक ऐसे ही दिखता रहेगा। यह है हमारी या किसी भी Alien की औकात इस यूनिवर्स में।

क्या बुद्धिमान Alien Life ये खेल खेलना चाहेगी?

ऐसे हालात में स्पेस ट्रैवल कर के दूसरे ग्रहों पर जाना सिर्फ अंधी दौड़ और किस्मत के भरोसे खेला जाने वाला जुआ जैसा है।

  • क्या बुद्धिमान Alien प्रजाति ऐसे जुए खेलना चाहेंगे?

बस यही आपके सवालों का फिलहाल जवाब है। क्योंकि Warp drive या Wormhole जैसी Technology अभी सिर्फ Theory में है। कभी संभव हुई तो हमारे विचार बदल जायेंगे।

Comments

Leave a comment
Loading Facebook comments...
Loading Disqus comments...