HIDE
GRID_STYLE
6
Latest
{fbt_classic_header}

लोकप्रिय पोस्ट

Free Character Counter Tool

Free-Character-Counter-Tool

The Outlook के मुफ़्त कैरेक्टर काउंटर पेज पर आपका स्वागत है। नीचे के डिब्बे में कुछ भी लिखिए या चिपकाइए — अक्षर, शब्द, वाक्य और पैराग्राफ़ की गिनती उसी वक़्त सामने आ जाएगी। कोई बटन दबाने की ज़रूरत नहीं।

यह टूल ख़ास तौर पर हिंदी के लिए बनाया गया है। ज़्यादातर ऑनलाइन काउंटर देवनागरी को ग़लत गिनते हैं — वे मात्राओं को अलग अक्षर मान लेते हैं, इसलिए “हिंदी” उनके हिसाब से पाँच अक्षर का हो जाता है, जबकि है दो का। यहाँ ऐसा नहीं होता, और नीचे यह भी समझाया गया है कि यह फ़र्क़ पड़ता क्यों है।

0अक्षर
0शब्द
0वाक्य
0पैराग्राफ़
बिना स्पेस के 0 कोड इकाइयाँ 0 बाइट 0 पढ़ने में 0 मिनट
कहाँ कितनी जगह बची है

हर पट्टी बताती है कि उस जगह की सीमा में आपका पाठ कितना भर चुका है।

सबसे ज़्यादा आए शब्द

बहुत छोटे और बहुत आम शब्द छोड़ दिए गए हैं।

पाठ लिखते ही यह सूची भर जाएगी।

यह टूल किस तरह गिनता है

एक ही पाठ को तीन तरह से गिना जा सकता है, और तीनों जवाब अलग आते हैं। यह गड़बड़ी नहीं है — तीनों अलग सवालों के जवाब हैं। “नमस्ते” शब्द पर देखिए:

अक्षर

“नमस्ते” में तीन अक्षर हैं — न, म और स्ते। यही वह गिनती है जो इंसान करता है, और यही ऊपर बड़े अंक में दिखती है। पुराने काउंटर यहीं चूकते हैं, क्योंकि वे मात्रा और हलन्त को अलग गिन लेते हैं।

कोड इकाइयाँ

वही शब्द कंप्यूटर की भीतरी गिनती में छह इकाइयों का है। यह गिनती तब मायने रखती है जब कोई पुराना सिस्टम अक्षरों की जगह इकाइयाँ गिनता हो — सबसे आम उदाहरण SMS है, जिसकी चर्चा नीचे है।

बाइट

और वही शब्द फ़ाइल में सहेजते समय अठारह बाइट घेरता है। देवनागरी का हर अक्षर आम तौर पर तीन बाइट लेता है, जबकि अंग्रेज़ी का एक। जहाँ जगह की सीमा बाइट में तय हो — जैसे कुछ डेटाबेस या वेब पते — वहाँ यही गिनती काम आती है।

कहाँ कितनी सीमा है?

ऊपर की पट्टियाँ इन्हीं सीमाओं पर टिकी हैं। ध्यान दीजिए कि हर जगह अपनी अलग इकाई गिनती है। कहाँ कितनी सीमा है।
कहाँ कितनी सीमा है ध्यान दीजिए कि हर जगह अपनी अलग इकाई गिनती है।
जगह सीमा किस चीज़ की
X (Twitter) 280 अक्षर — Premium में कहीं ज़्यादा
SMS (हिंदी में) 70 कोड इकाइयाँ, प्रति संदेश
SMS (अंग्रेज़ी में) 160 अक्षर, प्रति संदेश
Pinterest पिन विवरण 500 अक्षर
Instagram कैप्शन 2,200 अक्षर
YouTube शीर्षक 100 अक्षर
Meta description ~155 अक्षर — असल में चौड़ाई
पेज का शीर्षक ~60 अक्षर — असल में चौड़ाई

SMS वाली बात ध्यान देने लायक है

अंग्रेज़ी का SMS एक संदेश में 160 अक्षर तक जाता है। हिंदी में लिखते ही वही सीमा गिरकर 70 रह जाती है, क्योंकि देवनागरी के लिए फ़ोन को दूसरा तरीक़ा अपनाना पड़ता है जिसमें हर अक्षर दुगनी जगह लेता है। इसीलिए एक छोटा-सा हिंदी संदेश भी दो या तीन SMS में बँट जाता है और उतना ही पैसा लगता है। ऊपर की पट्टी इसी हिसाब से बनी है।

Google की सीमा अक्षरों में नहीं है

शीर्षक और विवरण की जो सीमाएँ ऊपर लिखी हैं, वे अनुमान भर हैं। Google असल में अक्षर नहीं, चौड़ाई देखता है — और देवनागरी के अक्षर अंग्रेज़ी से चौड़े होते हैं। इसका मतलब यह है कि बराबर अक्षरों वाला हिंदी शीर्षक कट सकता है जबकि अंग्रेज़ी वाला पूरा दिख जाए। ठीक-ठीक नाप देखने के लिए हमारे Keyword Research Tool का तीसरा टैब खोलिए, जो चौड़ाई pixel में नापता है।

यह किसके काम आता है

लेखकों के लिए — अख़बार, पत्रिका या किसी प्रतियोगिता के लिए लिखते समय जगह की सीमा तय होती है। गिनती सामने रहे तो बाद में काट-छाँट नहीं करनी पड़ती।

छात्रों के लिए — असाइनमेंट और आवेदन-पत्रों में अक्सर कम से कम या ज़्यादा से ज़्यादा शब्दों की शर्त होती है। उसे चूक जाना नंबर पर सीधा असर डालता है।

सोशल मीडिया पर — पोस्ट लिखते समय पहले से पता हो कि कितनी जगह बची है तो बात अधूरी नहीं छूटती।

ब्लॉगर के लिए विशेष — लेख की लंबाई और पढ़ने का अनुमानित समय दोनों यहीं मिल जाते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या मेरा लिखा हुआ कहीं भेजा जाता है?

नहीं! पूरी गिनती आपके अपने ब्राउज़र में होती है। पाठ न किसी सर्वर पर जाता है, न कहीं सहेजा जाता है। जो पेज बंद करते ही वह डिलीट हो जाता है।

यह गिनती Microsoft Word से अलग क्यों आती है?

Word मात्राओं को अलग गिनता है, इसलिए Hindi में उसका अंक यहाँ से ज़्यादा आता है। जहाँ सीमा आपके पढ़ने के हिसाब से तय हो, वहाँ यहाँ वाला अंक सही है। जहाँ कोई पुराना सिस्टम इकाइयाँ माँगे, वहाँ ऊपर दिख रही “कोड इकाइयाँ” देखिए।

शब्द कैसे गिने जाते हैं?

अक्षरों के समूह को एक शब्द माना जाता है, चाहे वह देवनागरी में हो या रोमन में। अंक भी शब्द गिने जाते हैं। सिर्फ़ विराम-चिह्न शब्द नहीं माने जाते।

क्या यह अंग्रेज़ी में भी चलता है?

हाँ, और किसी भी भाषा में। अंग्रेज़ी में तीनों गिनतियाँ लगभग बराबर आती हैं, इसलिए फ़र्क़ नज़र नहीं आता। फ़र्क़ वहीं दिखता है जहाँ मात्राएँ हों।

लिखने से जुड़ा हमारा दूसरा टूल भी देखिए— कीवर्ड रिसर्च टूल्स जो आपके कीवर्ड का सुझाव देता है और लेख के SEO की जाँच भी करता है।

Comments

Loading Facebook comments...
Loading Disqus comments...